१७. लूटेरों का सुधार
शस्त्र के उपयोग से ही सभी प्रश्नों (समस्याओं) का हल होता है, ऐसी युग पुरानी मान्यता को स्वामिनारायण ने परिवर्तित कर दी। उन्होंने शस्त्र या पुलिस की सहायता के बिना उस समय की अंग्रेज सरकार भी जिसे वश में न कर सकी, ऐसे भयंकर लूटेरों को अपने दिव्य प्रभाव तथा आदर्श चारित्र्य द्वारा वश किये; तलवार के स्थान पर माला पकडाकर भक्त बना दिये। स्वामिनारायण के इस प्रभाव की बात देशभर में तथा विदेश में भी प्रसर गई।